Showing posts with label ganeshchaturthi. Show all posts
Showing posts with label ganeshchaturthi. Show all posts

Thursday, September 13, 2018

Bollywood Songs on Ganesha : Ajasha

Bollywood Songs on Ganesha


भगवान गणेश सबके चहेते भगवान है । बच्चा हो या बड़ा पार्वती पुत्र से लगाव रखता है । हर वर्ग और जाति का व्यक्ति भगवान गणेश में विशेष श्रद्धा रखता है।
कहा जाता है कि भगवान गणेश सबकी मनोकामनाये पूरी करते है ।
इसलिए सिनेमा जगत भी भगवान गणेश में खास रूचि लेता है।  अक्सर फिल्मी सितारे मुम्बई में बने लालबाग के गणेश मंदिर में देखे जाते है। 


यह मंदिर फिल्मी सितारों के साथ साथ बड़े व्यापारियों के मध्य भी विख्यात है।
असल जिंदगी के साथ साथ सिनेमा जगत ने भी भगवान गणेश को सिनेमा का भी हिस्सा बना लिया है ।
कई फिल्मों में भगवान गणेश से जुड़े फिल्मी दृश्य और फिल्मी गाने बनाये गए है।


आज हम आपको बताते है कुछ ऐसे ही गाने जो उस समय से लेकर अब तक गणपति की वंदना में सुने जाते है। यह गाने पुराने समय में और आज के आधुनिक समय मे भी बहुत प्रचलित है।

सिनेमा जगत का गणपति प्रेम

1. Ganpati Bappa Maurya [ 1981 ]

सन 1981 में सुना जाने वाला ये एक बहुत ही मशहूर गाना है आप इसे आज भी गणेश पंडालों में सुन पाएंगे । यह गाना फ़िल्म हमसे बढ़ कर कौन में प्रदर्शित किया गया था।  इसके बोल रविन्द्र रावल ने लिखे थे और इसका संगीत रामलक्ष्मण
ने दिया था। इस गाने में आवाज़ मोहम्मद रफी, आशा भोशले,
भूपिंदर, शैलेंद्र सिंह और सपन चक्रोवोरटी ने दिया था ।
इस फ़िल्म में मिथुन , डैनी, रंजीता, अमजद खान, और पद्मिनी कपिला जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था ।

 फ़िल्म अग्निपथ का यह गाना बहुत ही मशहूर है । इस के निर्देशक थे मुकुल आनन्द । इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन , मिथुन, डैनी ,माधवी, और रोहिणी हट्टनगदी ने काम किया था । इस गाने में आवाज़ कविता कृष्णमूर्ति , सुदेश भोशले और अनुपमा ने दिया था ।
फ़िल्म आँशु बने अंगारे जो सन 1993 में आई थी उसमें भी गणपति की महिमा को दर्शाया गया था । इस गाने को आवाज़ लता मंगेश्कर ने दी थी । तो वही इस फ़िल्म में माधुरी दीक्षित, जितेंद्र, प्रेम चोपडा , अनुपम खेर, अशोक कुमार, बिंदु , हेलेन जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था ।

4. Deva oo Deva Ganpati Deva [ 1997 ]

देवा ओ देवा ये गाना पहली बार फ़िल्म महानता में दिखाया गया था । इस गाने को आवाज़ अल्का याग्निक ने दी थी ।
इस फ़िल्म का निर्देशन अफ़ज़ल खान ने किया था तो वही इस फ़िल्म में जितेंद्र, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी हस्तियों ने काम किया था । इस फ़िल्म में संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था ।

5. Sindur Laal Chadhayo [ 1999 ]

सन 1999 में आई फ़िल्म वास्तव में इस गाने को दर्शाया गया था ये गाना भी बहुत मशहूर रहा है। इस फ़िल्म में संजय दत्त, नम्रता शिरोडकर , परेश रावल, जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। इस गाने में आवाज़ राहुल रानाडे और रविन्द्र साठे की थी। इस फ़िल्म के निर्देशक महेश मांझरेकर जी है ।

6. Shree Ganesha Deemahi [ 2005 ]


सन 2005 में आई फ़िल्म विरुद्ध में यह गाना दर्शाया गया था
इसका निर्देशन महेश मांझरेकर जी ने किया है । इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन , शर्मिला टैगोर, संजय दत्त, जॉन अब्राहम जैसे कलाकारों ने काम किया है । इस गाने को आवाज़ शंकर महादेवन ने दी है ।

7.Mourya Re [ 2006 ]

सन 2006 में आई फ़िल्म डॉन में यह गाना पहली बार दिखाया गया था । इस फ़िल्म का निर्देशन फरहान अख़्तर ने किया है । इस फ़िल्म में शाहरुख खान , प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, ईशा कोपिकर, ओम पुरी जैसी बड़ी हस्तियों ने काम किया था । इस फ़िल्म का संगीत शंकर एहसान लोय ने दिया था ।






सन 2007 में आई बाल फ़िल्म मय फ्रेंड गणेशा ( My Friend Ganesha )  में यह गाना पहली बार दिखाया गया था।  इस फ़िल्म का निर्देशन राजीव रुइया ने किया था। 
इस गाने को आवाज़ रूप कुमार राठौड़ ने दिया है ।

9. Shukh Karta Dukh Harta [ 2010 ]


यह एक हास्य फ़िल्म थी जिसका नाम था अतिथि तुम कब जाओगे । इस फ़िल्म का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है।  इस फ़िल्म में अजय देवगन, परेश रावल कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में थे । इस फ़िल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है।
इस गाने को आवाज़ अमित मिश्रा ने दिया है ।

10.  Hey Lamboder [ 2011 ]

यह गाना फ़िल्म मौर्या में आया था जो कि एक मराठी फिल्म है ।इस फ़िल्म का निर्देशन अवधूत गुप्ते ने किया है । इस फ़िल्म में संतोष जावेकर, पारी तेलंग जैसे कलाकारों ने काम किया है ।

11. Deva Shree Ganesha  [ 2012 ]


यह गाना फ़िल्म अग्निपथ में दर्शाया गया है। यह फ़िल्म 2013 की सबसे प्रचलित फिल्मों में से एक है। इस गाने को आवाज़ अजय गोगावले ने दी है। इस फ़िल्म में रितिक रोशन, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा , ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है ।

12. Sambhu Sutaya & Sada Dil Vi tu [ 2013 ]


इन दोनों गानो को फ़िल्म एबीसीडी (ABCD)  में दर्शाया गया है ।इन गानों को आवाज़ सचिन जिगर ने दिया है । इस फ़िल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इस फ़िल्म में धर्मेश , प्रभु देवा , गणेश आचार्य, पुनीत पाठक, सलमान यूसुफ खान, राघव जुयाल जैसे कलाकारों ने काम किया है।

13. Gajanana [ 2015 ]


यह गाना फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में पहली बार दिखाया गया है । इस फ़िल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है ।
इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है । इस गाने को आवाज़ सुखविंदर सिंह ने दिया है। 

14. Bappa [ 2016 ]


यह गाना फ़िल्म बैंजो में दिखाया गया था। इस गाने को आवाज़ विशाल ददलानी ने दिया है। इसके बोल अमित भट्टाचार्य के है। इस फ़िल्म के निर्देशक रवि जाधव है ।
इस फ़िल्म में रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में है ।




15. Aala Re Aala [ 2017 ]


यह गाना फ़िल्म डैडी में दिखाया गया है । इसके निर्देशक अशीम अहलूवालिया है। इस फ़िल्म में अर्जुन रामपाल , ऐश्वर्या राजेश, राजेश श्रृंगापुरे, और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में है। इस फ़िल्म का संगीत साजिद वाजिद ने दिया हौ। और इस गाने को आवाज़ वाजिद और डॉ गणेश चन्दनशिवे ने दिया है ।



तो ये है कुछ गाने को बहुत प्रचलित है। गणपति को मानने वाले आम लोगो के साथ साथ खास और नामचीन लोग भी है।

बॉलीवुड भी भगवान गणेश का भक्त है। इसलिए के फिल्मों में ऐसे गाने सूनने को मिलते है।

Search Keywords : ganesh songs ganpati song ganapathi songs ganesh aarti ganesh dj songs ganpati songs in hindi  
ganesha songs in hindi  ganpati songs in hindi  ganapati songs  ganesh in hindi  list of ganesh songs new ganesh song 

Monday, September 10, 2018

Ganpati ke 108 naam : Ajasha

 Shree Ganpati ke 108 naam

ganpati ke 108 naam

जी हाँ भगवान गणेश के 108 नाम है।
दंग रह गए ना। पर ये सच है पुरानी दन्तकथाओं को माने तो भगवान गणेश को पूरे 108 नाम दिए गए थे ।


तो चलिए जानते है इन 108 नामो को

  • अक्षोभ्याय 
  • अग्रगण्याय 
  • अग्रगामिने 
  • अग्रपूज्याय 
  • अपराजिते 
  • अप्राकृत पराक्रमाय 
  • अभीष्टवरदाय 
  • अव्यक्ताय 
  • अश्रितवत्सल 
  • आक्रान्त चिद चित्प्रभवे 
  • उन्मत्तवेषाय 
  • ऐश्वर्यकारणाय 
  • कपित्थपनसप्रियाय 
  • कल्याणगुरवे 
  • कान्तिमते 
  • कामिने 
  • कुञ्जरासुर भञ्जनाय 
  • कुमारगुरवे 
  • कृति 
  • गङ्गा सुताय 
  • गजानन 
  • गणाधीशाय 
  • गणाध्यक्ष 
  • गम्भीर निनदाय 
  • चामीकरप्रभाय 
  • जितमन्मधाय 
  • जिष्णवे 
  • ज्यायसे 
  • ज्योतिषे 
  • दिव्याङ्गाय 
  • द्विमुख 
  • द्वैमातुर 
  • धृतिमते 
  • पञ्चहस्ताय 
  • पार्वतीनन्दनाय 
  • पुराण पुरुष 
  • पुष्करोत्षिप्त वारिणे 
  • पूष्णे 
  • प्रज्ञा 
  • प्रथम 
  • प्रभवे 
  • प्रमधा 
  • प्रमुख 
  • प्रमोदाय 
  • बल 
  • बलोत्थिताय 
  • ब्रह्मचारिणे 
  • ब्रह्मरूपिणे 
  • ब्रह्मविद्यादि दानभुवे 
  • भक्त जीविताय 
  • भक्तनिधये 
  • भवात्मजाय 
  • भावगम्याय 
  • मङ्गल स्वरा 
  • मङ्गलप्रदाय 
  • मणिकिङ्किणी मेखालाय 
  • मदोत्कट 
  • मन्त्रकृते 
  • मन्त्रिणे 
  • महाकाल 
  • महागणपति 
  • महाबला 
  • महावीर 
  • महेशाय 
  • महोदरा 
  • मान्या 
  • मोदकप्रियाय 
  • यक्षकिन्नेर सेविताय 
  • लम्बजठर 
  • वटवे 
  • वाक्पति 
  • विघातकारिणे 
  • विघ्नकर्ता 
  • विघ्नराज 
  • विघ्नहर्ता 
  • विनायक 
  • विराट्पति 
  • विश्वग्दृशे 
  • विश्वनेत्र 
  • विश्वरक्षाकृते 
  • विष्णुप्रियाय 
  • शाश्वत 
  • शिवप्रिय 
  • शीघ्रकारिण 
  • शृङ्गारिण 
  • श्री विघ्नेश्वराय 
  • श्रीपति 
  • सखये 
  • सततोत्थिताय 
  • सत्यधर्मिणे 
  • समस्त जगदाधाराय 
  • समस्त देवता मूर्तये 
  • सरसाम्बुनिधये 
  • सर्व कर्त्रे 
  • सर्वनेत्रे 
  • सर्वसिद्धिप्रदाय 
  • सर्वाय 
  • सर्वैश्वर्यप्रदाय 
  • सर्वोपास्याय 
  • सहिष्णवे 
  • सिद्धये 
  • सुखनिधी 
  • सुप्रदीप 
  • सुमुख 
  • सुराध्यक्ष 
  • सुरारिघ्न 
  • हेरम्ब 
  • ह्रस्वग्रीव
 तो ये है गणपति के 108 नाम ।
हमे आशा है कि गणपति आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे ।

Search Keywords : ganesh god , lord ganesha , 108 names of ganesha ,108 names of ganesha in hindi, ganpati bhagwan , ganpati 108 names ,
, 108 names of ganesha

GANESHA AARTI : Ajasha

GANESH JI KI AARTI 



हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यदि आपको किसी देवता को प्रसन्न करना हो तो आपको उस देवता की आरती आनी चाहिए । यह आरती एक मंत्र होता है।
कहा जाता  है कि भगवान इस आरती को जल्दी सुनते है। हर भगवान की आरती हिन्दू रीति रिवाजों में पाई जाती है । गणेश जी भगवान शंकर और माता पार्वती के छोटे पुत्र है । उनके बड़े भाई का नाम कार्तिकेय है।

तो चलिए जानते है गणेश आरती


जय गणेश जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती , पिता महादेवा ।।


एकदंत दयावन्त चार भुजाधारी ।
माथे तिलक सोहे, मूसे की सवारी ।।
जय गणेश जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती , पिता महादेवा ।।


पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे संत करे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती , पिता महादेवा ।।


अंधे को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ।।
जय गणेश जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती , पिता महादेवा ।।


'सुर' श्याम शरण आय सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती , पिता महादेवा ।।

जय गणेश जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती , पिता महादेवा ।।

हमारी आशा है कि भगवान गणेश आपकी हर मनोकामना पूरी करे ।

SEARCH KEYWORD:  ganesh aarti,ganesh ji ki aarti ,ganpati aarti , shri ganesh ji ki aarti , ganesh bhagwan ki aarti ,hindi aarti , jai ganesh jai ganesh deva

Sunday, September 9, 2018

VINAYAK KI KUCH ROCHAK BATE : Ajasha

VINAYAK KI KUCH ROCHAK BATE


गणपति सबके चहेते देव है। लड़का हो या लड़की, जवान हो या बुजुर्ग सब ही गणपति से बहुत लगाव रखते है। गणपति की लोकप्रियता बच्चों में देखने मिलती है । हर बच्चा अपने घर या मोहल्ले में गणपति को लाना चाहता है । गणपति भी अपने भक्तों को निराश नही करते।  माना जाता है कि गणपति धन और बुद्धि के देवता है।  इसके साथ साथ उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है । माना जाता है कि विनायक अपने भक्तों के सभी दुःखो को हर लेते है।
पर ऐसे कई तथ्य है जिनसे उनके भक्त अवगत नही है

तो आइए जानते है आज कुछ रोचक तथ्य हमारे अपने गणपति के बारे में

1. भगवान गणेश को लाल रंग और सिंदूरी रंग बहुत पसंद है

2. भगवान गणेश का वाहन मूषक अर्थात चूहा है । जिसकी सवारी करना विनायक को बहुत पसंद है ।

3. विनायक को लेखन में माहिर माना जाता है । दंत कथाओं की मान्यता के अनुसार महर्षि वाल्मीकि के कहने पर भगवान गणेश ने एक बार में ही पूरी महाभारत लिख दी थी । जबकि महर्षि वाल्मीकि निरंतर महाभारत का उच्चारण कर रहे थे।  माना जाता है कि भगवान गणेश ने महाभारत को एक बार मे ही लिख दिया था।

4. कैलाश के "गणों" का स्वामी होने के कारण उनका नाम गणपति हो गया।

5. ज्योतिष मान्यता में भगवान गणेश को "केतु का देव" माना जाता है ।

6. भगवान गणेश को हाथी का मुख लगाया गया था इसलिए उनका नाम गजानन पड़ा।

7. भगवान शिव ने विनायक को वरदान दिया था कि हर काम में पहले भगवान गणेश को पूजा जाएगा तभी वो 
काम सफल होगा । इसलिए उन्हें प्रथम पूजनीय कहा जाता है ।

8. हिंदी मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की दो पत्नियां थी रिद्धि और सिद्धि।  उनके दो पुत्र भी थे शुभ और लाभ।

9. हिंदुस्तान के साथ साथ भगवान गणेश की पूजा नेपाल, यूनाइटेड किंगडम , थाईलैंड, चाइना , और जापान में भी की जाती है।

10. भगवान गणेश के कुल 108 नाम है । जिनमे गणेश, विनायक, गणपति , विघ्नहर्ता प्रमुख है ।

11. हिंदुस्तान को छोड़ भी दिया जाय तो सिर्फ जापान में ही भगवान गणेश के 250 मंदिर है।

12. जापान में kangiten को पूजा जाता है जो देखने मे गणपति जैसे है ।

13. भगवान गणेश की मूर्ति दुनिया के हर आर्ट गैलरी और म्यूजियम में मिलती है ।

14. हिन्दू धर्म को नही मानने वाले भी भगवान गणेश को मानते है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि दुनिया के लगभग हर लेखक, कलाकार और बिजनेसमैन के पास भगवान गणेश की मूर्ति पाई जाती है।

15. भगवान गणेश को खाने का बहुत शौक़ है औऱ मोदक उनका सबसे प्रिय व्यंजन है।

तो ये है कुछ रोचक तथ्य तो शायद आप नही जानते हो हमारे विनायक के बारे में।

SEARCH KEYWORDS:  ganesh, ganesh chaturthi, ganesh chaturthi information , ganesh chaturthi story, god vinayaka

Saturday, September 8, 2018

GANPATI KE MAN PASAND 10 VAYANJAN : Ajasha


GANPATI KE MAN PASAND 10 VAYANJAN


गणेश चतुर्थी एक बहुत ही पावन त्योहार माना जाता है। हिंदी मान्यता के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन ही भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए यह त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।  भगवान गणेश भगवान शिव और माता पार्वती के छोटे पुत्र है।
मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश खाने पीने के बहुत शौकीन है। इसलिए भक्तगण भी उन्हें भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन परोसते है। 

एक कथा के अनुसार धन के देवता कुबेर को अपने धन पर घमण्ड हो गया था और उन्होंने सारे देवताओ को भोजन पर अपने घर बुलाया उनके घमण्ड को तोड़ने के लिए भगवान गणेश ने ही सारा खाना खा लिया । इस प्रकार कुबेर का घमंड टूटा।


तो आइए जानते है कि भगवान विनायक के पसंदीदा 10 व्यजंन


1. मोदक

modak

मोदक भगवान गणेश का प्रिय व्यनजन माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान गणेश माता पार्वती से मोदक ही खाने में मांगते थे। इसलिए यह व्यंजन भगवान के लिए बहुत प्रिय है। मोदक मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बनाया जाता है। यह भिन्न भिन्न प्रकार का होता है।
अंग्रेजी में इसे Dumpling कहा जाता है। इसका बाहरी भाग चावल, गेंहू के आटे या मैदे से बनता है जबकि अंदर के भाग में सूजी और गुड़ का मिश्रण होता है। यह एक मीठा व्यनजन है ।

2. सतुरी या सरणाची पूरी

saturi

यह भगवान गणेश की दूसरी पसंदीदा व्यनजन मानी जाती है। यह एक पूरी है जिसमे मीठे प्रदार्थ भरा जाता है और उसके बाद इसे तेल में तला जाता है। यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बनाई जाती है। इसमें सूजी,बेसन, गुड़, और केसर का प्रयोग किया जाता है ।

3. पूरन पोली

puran poli


यह एक रोटी के आकार का व्यनजन है जिसमे कुछ मीठे प्रदार्थ भरे जाते है। यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बनती है। इसमें चना दाल , गुड़, आटा, इलायची पाउडर , घी, और पानी का प्रयोग किया जाता है ।
पहले आटे से रोटी बना कर उसमें मीठा मिश्रण भर दिया जाता है। यह भी भगवान गणेश को भोग में बहुत पसन्द है ।

4. सूजी का हलवा

suji ka halwa

यह व्यंजन पूरे भारत में बनाया जाता है। सूजी या रवा का हलवा भी भगवान गणेश को बहुत पसंद है। यह व्यंजन मुख्य रूप से सूजी और घी के साथ अन्य सूखे मेवो को मिला कर बनाया जाता है।

5. श्रीखंड

shreekhand

श्रीखंड भी भगवान गणेश को बहुत पसंद है।  यह व्यंजन मुख्य रूप से गुजरात और महाराष्ट्र में बनाया जाता है। इसे बनाने में दही, चीनी, केसर, और इलायची का प्रयोग किया जाता है। यह व्यंजन आसानी से बन जाता है और ये बहुत स्वादिष्ट होता है ।

6. मोतीचूर का लड्डु

motichur ka laddu

मोतीचूर का लड्डू भी भगवान गणेश को अत्यधिक पसन्द है। आप इसे आसानी से किसी भी दुकान से खरीद सकते है।  यह भगवान गणेश को सबसे अधिक चढ़ाया जाने वाला व्यंजन है । इसे उत्तर भारत में मुख्य रूप से बनाया जाता है।  इस को बनाने में बेसन और शक्कर का प्रयोग होता है ।

7. नारियल चावल

nariyal chawal

नारियल चावल दक्षिण भारत में बनाया जाने वाला एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है । इसको बनाने के लिए चावल को नारियल के दूध में भिगाया जाता है। यह भी एक स्वादिष्ट और भगवान गणेश का पसंदीदा व्यंजन है|

8. खीर

khir

यह एक मीठा पकवान है । इसे पूरे भारत में बनाया जाता है । इसे पायसम या खीर कहा जाता है। इसमें दूध , शक्कर और चावल से बनाया जाता है । इसमें गाय के दूध में चावल को पकाया जाता है । मिठास बढ़ाने के लिए इसमें शक्कर के साथ साथ सूखे मेवे और केसर का प्रयोग किया जाता है ।

9. मेदु वड़ा

medu vada

इसे मेंदू वड़ा या मेदू वड़ा कहा जाता है । यह भी भगवान गणेश को बहुत पसंद है । इसको दालों की मदद से बनाया जाता है। यह एक नमकीन व्यंजन है । इसे मुख्य रूप से दक्षिण भारत में बनाया जाता है ।

10. केले का शिरा

kele ka sheera

इसे केले का शिरा या केले का हलवा भी कहा जाता है । यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बनाया जाता है ।
इसमें सूजी केले केसर और शक्कर का प्रयोग होता है । यह व्यंजन भी भगवान गणेश को बहुत पसंद है ।


तो अब आप जानते है वो 10 व्यंजन जो भगवान गणेश को बहुत पसंद है । तो आप भी इन व्यंजनों को बनाये और भगवान गणेश को भोग लगाएं । हम आशा करते है कि भगवान गणेश आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें ।

Search Keywords: ganesh chaturthi 2018, modak , prasad recipe, prashad list



KYUN MANAI JATI HAI GANESH CHATURTHI :- Ajasha


KYUN MANAI JATI HAI GANESH CHATURTHI?

kyun manai jati hai ganesh chaturthi

गणेश चतुर्थी भारत के साथ साथ विश्व भर में मनाया जाने वाला एक त्योहार है। यह त्योहार पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस त्योहार में हांथी के मुख वाले भगवान गणेश के जन्म की खुशी मनाई जाती है ।
यह त्योहार भारत के हर प्रान्त में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

भारत में गणेश चतुर्थी एक प्रमुख त्योहार है क्योंकि ये एक हिन्दू त्योहार है। हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार भगवान गणेश की पूजा करने वाले को बुद्धि एवंम धन की प्रप्ति होती है ।
भगवान गणेश को बहुत से नामो से जाना जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश के कुल 108 अलग अलग नाम है। जिसमे विनायक दामोदर गजानन गजपति गणपति बहुत लोकप्रिय है। भगवान गणेश को कला , बुद्धि व धन का देवता माना जाता है। भगवान गणेश की लोकप्रियता बड़ो के साथ साथ बच्चो में भी बहुत है। बच्चे अपने प्यारे भगवान को घर लेने के लिए उत्सुक रहते है।


तो आइए जानते है ये त्योहार क्यों मनाया जाता है ।


दरअसल गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गणेश जी के जन्म को ले कर दो कहानियां या दन्त कथाएँ मिलती है,

ganesha
पहली दंत कथा के अनुसार माता पार्वती ने स्नान से पहले अपने शरीर के मैल से एक मूर्ति बनाई और उसे द्वार की रक्षा करने का आदेश दिया। कुछ समय पश्चात भगवान शंकर वहां आये , अज्ञानतावश गणेश ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया । इसके कारण भगवान शंकर और गणेश के मध्य एक लड़ाई हुई और अंत में भगवान शंकर ने अपने त्रिशूल से गणेश का सिर काट दिया। जब माता पार्वती को इस बात का ज्ञान हुआ तो उन्होंने भगवान शंकर से गणेश को दोबारा जीवित करने को कहा।  इसके बाद भगवान शंकर ने देवताओ को आदेश दिया कि देवतागण उत्तर दिशा में जाय और जो भी उन्हें सबसे पहला मृत जीव मिले उसका सिर काट कर ले आये। जब देवतागण उत्तर दिशा में गए तो उन्हें एक मृत हाथी का बच्चा मिला और वे उसी का मुख काट कर ले गए। इस प्रकार भगवान गणेश को हाथी का मुख मिला ।


vinayak
दूसरी दंत कथा के अनुसार जब धरती पर राक्षसों का आतंक बढ़ गया तब देवताओं ने भगवान शिव व माता पार्वती से विघ्नहर्ता बनने का आग्रह किया । तब भगवान शिव व माता पार्वती ने मिलकर भगवान गणेश की रचना की । जिससे भगवान गणेश विघ्नों का हरण कर सके और धरती को राक्षसों से मुक्त करवाये ।


तो अब आप जानते है कि गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है ।


Search Keywords: Ganesh , Lord Ganesha,Ganesha story,ganesh elephant, god vinayaka, ganesh chaturthi,  ganesh chaturthi 2018